बलौदाबाजार, नवंबर 2021/ कोविड की तीसरी लहर की संभावना के बीच एवं जिलें में कम टीकाकरण को देखतें हुए जिला प्रशासन द्वारा 8 दिसम्बर को एक दिवसीय कोविड टीकाकरण महा अभियान आयोजन किया जाएगा। इसे हर घर दस्तक-कोविड टीकाकरण महाअभियान का नाम दिया गया है। महाअभियान के तहत जिलें में एक ही दिन में 1लाख डोज कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।कोविड टीकाकरण सुबह 7 बजें से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजन होगा। इसमे से पहले सत्र मे टीकाकरण के केंद्रों में और दूसरे सत्र में बचें हुए चिन्हांकित व्यक्तियों के घर घर पहुँच कर टीकाकरण किया जावेगा। पूरे आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है। कलेक्टर सुनील जैन ने आज इसको लेकर जिला पंचायत सभागार में समस्त विभागों के जिला अधिकारियों एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होकर कोविड टीकाकरण महाअभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अभियान के संबंध में जानकारी देतें हुए कहा कि यह टीकाकरण महाअभियान चुनाव की तरह होगा। इसके लिए अभी तक जिले के 145 गावों में 472 सेशन पॉइंट बनाए गए है। विकासखंड बालौदा बाजार में 80, भाटापारा 70, बिलाईगढ़ 80,कसडोल 80, पलारी 92 एवं सिमगा में 70 टीम तैयार कर लिए गए है। चुनाव के तर्ज में दूरस्थ स्थलों में टीकाकरण टीम रात को ही पहुँच जाएगी। वैक्सीन पहुँचाने की जिम्मेदारी अलग से दी गयी है। इसके लिए जिला से लेकर विकासखंड अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। साथ ही अभियान में जनप्रतिनिधियों,समाज के प्रमुखों,स्व सहायता समूह,स्वयं सेवी संस्था मीडिया प्रतिनिधियों सहित आमजनों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके तहत श्री जैन सभी विकासखंड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों,समाज प्रमुखों एवं कर्मचारियों,अधिकारियों की बैठक कर सहयोग लेंगे। इस सिलसिले में टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने ले लिए कल सुबह 10 बजे पलारी 2 बजे बलौदाबाजार उसी तरह 2 दिसम्बर को सुबह 10 बजे सिमगा 2 बजें भाटापारा एवं 3 दिसम्बर को सुबह 10 बजें कसडोल एवं 2 बजें भटगांव में विकासखण्ड स्तरीय बैठक रखी गयी है। साथ ही गांवों में मुनादी,नारा लेखन का कार्य एवं 7 दिसम्बर को सभी नगरों एवं गावों में जागरूकता रैली स्कूली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है। मोबेलाइजेशन की जवाबदारी जनपद पंचायत को दी गयी है। गौरतलब है जिलें में अभी तक 70 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया। जिसके तहत जिलें में 10 लाख 258 लोगों का वैक्सीनेशन लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें से महज प्रथम डोज में केवल 7 लाख 3 हजार 6 सौ 3 एवं द्वितीय डोज मे 2 लाख 61 हजार 12 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाया गया है। जो कि बहुत कम एवं चिंताजनक है। इस बैठक मे पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की समेत समस्त विभागों के जिला अधिकारी-विकासखंड अधिकारी,एसडीएम उपस्थित रहें।
![](https://www.statenewsservice.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211130_111419-1210x642.jpg)