छत्तीसगढ़

अवैधानिक रूप से बनाये गये जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त किए गए

रायपुर / दिसम्बर 2021/नगर पालिक निगम, रायपुर के नाम का (भारत सरकार के पोर्टल पर) फर्जी यूजर आई.डी. तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र कुल 75 (रजिस्ट्रेशन नंबर बी-2021:22-90942-000001 से बी-2021:22-90942-000075) तथा मृत्यु प्रमाण पत्र कुल 1 (रजिस्ट्रेशन नंबर डी-2021:22-90942-000001) बनाया गया है। उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकीय रायपुर ने बताया कि ये सभी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक रूप से किसी के द्वारा बनाया गया है। जिला चिकित्सालय रायपुर के नाम का (भारत सरकार के पोर्टल पर) फर्जी यूजर आईडी तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र कुल 02 (रजिस्ट्रेशन नंबर बी -2021:22-90201-000001 से बी-2021:22-90201-000002) बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी जन्म प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक रूप से किसी के द्वारा बनाया गया है।
उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकीय रायपुर ने सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार बनाया गया जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक है, जिसे निरस्त किया जा चुका है। संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेज के आधार पर नगर पालिक निगम, रायपुर एवं जिला चिकित्सालय, रायपुर में उपस्थित होकर वैधानिक रूप से जन्म-मृत्यु पंजीयन करवा लेवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *