मुंगेली / दिसम्बर 2021// कलेक्टर श्री अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर आंचला ने संयुक्त रूप से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के तीसरे दिन आज विकास खण्ड पथरिया के ग्राम अमोरा और जेवरा में संचालित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री आंचला ने धान विक्रय करने पहुॅचे किसानों से रूबरू होते हुए उनसे धान की रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा और उन्हे मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या नहीं होगी। सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने धान खरीदी केंद्रों में धान की गुणवत्ता, अद्रतामापी यंत्र, मेनुअल कांटा-बांट के अलावा तौल हेतु उपलब्ध इलेक्ट्रानिक मशीन आदि का निरीक्षण किया। उन्होने समिति प्रबंधकों को कोचियों और बिचोलियों पर निगाह रखने और जीरो शार्टेज का लक्ष्य रखकर खरीदी के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल भी मौजूद थी।
संबंधित खबरें
धनेश कुमार को कलेक्टर जनदर्शन में मिला न्याय, जनचौपाल में दिया था आवेदन
असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ पाने के लिए दिया था आवेदन, एक लाख रूपए की मिली स्वीकृति कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग में लंबित प्रकरणों में तेजी आई धनेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी बाई राज्य शासन के श्रम विभाग के सचांलित असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के अतर्गत असंगठित […]
गोबर और गौमूत्र का जैविक खेती में कर रहे उपयोग, कृषि के साथ पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों से कमाया लाभ
नवीन तकनीकी एवं प्रेरणाओं के फलस्वरूप श्री पटेल 2019-20 में हुए डॉ खुबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानितरायगढ़, अप्रैल 2022/ विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम मानिकपुर निवासी श्री खीरसागर पटेल का जीविकोपार्जन का मुख्य साधन कृषि है। वर्षा आधारित पारम्परिक कृषि से 11 सदस्यों की संयुक्त परिवार का केवल भरण पोषण ही संभव हो पाता था। उन्होंने […]
पं.जवाहरलाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश हेतु 2 मार्च से
जशपुरनगर 25 फरवरी 2022/पं.जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं से 9वीं एवं कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों में छात्रों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु इच्छुक छात्रों से 2 मार्च 2022 से 1 अप्रैल 2022 तक आवेदन मंगाए […]