जांजगीर-चांपा , दिसम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले में धान खरीदी सुचारू ढंग से जारी है। 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान और 25 रूपए पुराने बारदानोंं की कीमत तय होने से किसानों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दे रही है। किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में की गई प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की जा रही है। जिले में धान खरीदी शुरू होने से अबतक विगत तीन दिनों में 3,047 किसानों द्वारा 10,381 मिट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। किसानों को बहुत ही सरलता से टोकन मिल जा रहा है। बारदाना प्राप्त करने और तौलाई में भी किसी प्रकार की समस्या नही है। गत दिवस अकलतरा धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये किसान शिवप्रसाद ने बताया कि इस बार किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा और जल्दी ही धान की बिक्री हो गई। बारदाना आसानी से मिलने पर पता ही नहीं लगा कि बारदाना संबंधी कोई समस्या है। उन्होंने इस बार धान खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को सराहा और शासन को धन्यवाद दिया। विभिन्न गांवों के किसानों ने कहा कि अब सरकार 25 रूपये कीमत में बारदाना खरीद रही है जिससे किसानों को और लाभ होगा। उन्हें इस बात की खुशी है कि इस बार भी समर्थन मूल्य के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत इनपुट सब्सिडी मिलेगी। साथ ही बारदानों की कीमत में 25 रुपये बढ़ोतरी से किसानों में संतुष्टि का भाव झलक रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। टोकन व्यवस्था को भी किसानों द्वारा सराहा गया। जिसके कारण धान विक्रय करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। किसानों के लिए केन्द्र में पेयजल, छांव की माकूल व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
गोधन न्याय योजना से बस्तर के किसान हो रहे सशक्त
जगदलपुर, 03 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना ने प्रदेश में एक नई आर्थिक-समाजिक क्रांति का आगाज किया है। बहुत कम समय में इस योजना ने अपनी महत्ता और सार्थकता साबित कर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। 20 जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया था […]
खाद्य तेल मिलावट की जांच होगी 14 अगस्त तक
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर खाद्य तेल की गुणवत्ता एवं शुद्धता के संबंध में संपूर्ण देश में 1 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कमार तिवारी व विनोद कुमार गुप्ता द्वारा खाद्य तेलों […]
पढना जहां समानता वहां के तहत रूम टू रीड इंडिया का आयोजन
जगदलपुर, सितम्बर 2022/ पठन अभियान पढ़ना जहां समानता वहां के तहत रूम टू रीड इंडिया 15 अगस्त से 8 सितम्बर तक राज्य व्यापी पठन अभियान का आयोजन कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 1 सितम्बर गुरुवार को “रीड-ए-थॉन” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य सभी हितधारकों की बड़ी संख्या में भागीदारी के […]