मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी के सातवें दिन आज शाम 05.30 बजे तक 06 हजार 35 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिला जिले में अब तक 29 हजार 881 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
नवा छत्तीसगढ़ के 36 माह: रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में संवर रहा महोरा गौठान
रायपुर, दिसम्बर 2021/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गांवों में बने गौठान अब परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बनने लगे हैं। अहिरन नदी के किनारे, लंबे-लंबे साल के खूबसूरत वृक्षों के बीच कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के महोरा गांव का गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में संवर रहा है। इस […]
उच्च न्यायालय बिलासपुर में मनायी गई अम्बेडकर जयंती
रायपुर, अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनायी गई। न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल ने उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किये। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के […]
सुरही नदी तटबंध निर्माण के लिए 3.67 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, दिसम्बर 2021/छत्तीसगढ़ शासन के जन संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिला अंतर्गत साजा विकासखण्ड में सुरही नदी पर बुधवारा एवं भोपारा में तटबंध निर्माण के लिए 3 करोड़ 67 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को स्वीकृति दी गई है। सुरही नदी पर बुुधवारा में 2 करोड़ 12 […]