बीजापुर / दिसम्बर 2021- जिले के राजस्व न्यायालयों द्वारा ई-कोर्ट में दर्ज राजस्व प्रकरणों को निर्धारित समायावधि में निराकरण किया जाये। इस दिशा में सम्बन्धित प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई सुनिश्चित किया जाये और नियत अवधि में प्रकरणों का निराकरण किया जाये। वहीं जिले के प्रमुख बसाहटों सहित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक प्रयोजन हेतु शासकीय भूमि आरक्षित किया जाये और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कलेक्टोरेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने बैठक में राजस्व न्यायालयवॉर दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु समयावधि का ध्यान रखा जाये और प्राथमिकता क्रम में समय -सीमा के भीतर निराकृत किया जाये। वहीं बंटवारा-नामांतरण एवं सीमांकन के साथ ही रिकार्ड दुरूस्तीकरण अवश्य किया जाये। कलेक्टर श्री कटारा ने डायवर्सन प्रकरणों के निराकरण में स्थल की उपयोगिता को ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। वहीं अवैध कालोनी निर्माण पर सतत् निगरानी रखे जाने कहा। उन्होने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही करने पर बल देते हुए कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को अनिवार्य रूप से हटाया जाये। वहीं ऐसे स्थानों को सार्वजनिक प्रयोजन के लिए सुरक्षित रखा जाये। प्रमुख बसाहटों एवं ग्राम पंचायतांे में भविष्य में स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य शासकीय भवन निर्माण आदि के लिए शासकीय भूमि चिन्हीत कर आरक्षित रखा जाये। कलेक्टर श्री कटारा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सतत् मानिटरिंग करने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों पर सभी व्यवस्था बेहतर करने प्रयास किया जाये। किसानों को टोकन प्रदाय सहित बारदाने की उपलब्धता, समय पर उनकी धान का तौल आदि के लिए प्राथमिकता से पहल किया जाये। किसानों से चर्चा कर उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए यथासंभव त्वरित कार्यवाही किया जाये। हर धान खरीदी केन्द्र पर सप्ताह भर के लिए अग्रिम बारदाने की सुलभता सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रकरणों के निराकरण, 7500 वर्गफीट भूमि आबंटन-व्यवस्थापन, ऑनलाईन नामांतरण एवं बंटवारा, मसाहती एवं असर्वेक्षित ग्रामों के सर्वेक्षण, राजीव गांधी आश्रय योजनान्तर्गत पट्टा प्रदाय, नक्शा नवीनीकरण, राजस्व रिकार्ड अद्यतनीकरण, आरआरसी वसूली, फसल कटाई अनुप्रयोग ईत्यादि की बिन्दुवॉर समीक्षा की गयी। बैठक में एसडीएम बीजापुर श्री देवेश धु्रव, एसडीएम भैरमगढ़ श्री एआर राणा, एसडीएम भैरमगढ़ श्री हेमेन्द्र भूआर्य सहित जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख सहित राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।