छत्तीसगढ़

अक्टूबर से मार्च का मौसम पर्यटकों को खींच लाता है पर्यटन स्थल तक

राज्य में सरगुजा से लेकर बस्तर तक पर्यटन स्थल है। इन पर्यटन स्थलों पर वैसे तो हर माह पर्यटकों का आना जाना लगा होता है। लेकिन पर्यटन विभाग के आंकड़े देखे तो स्पष्ट होता है कि अक्टूबर से लेकर मार्च के मौसम में पर्यटकों के आने का सिलसिला कभी-कभी 10 लाख से भी ऊपर पहुँच जाता है। 2019 से 2021 के बीच पर्यटकों की संख्या देखे तो कुल 2 करोड़ 54 लाख 11 हजार 440 घरेलू और 9145 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ।

साल 2019 में कुल 131 पर्यटन स्थलों में 1 करोड़ 73 लाख घरेलू और 6817 विदेशी पर्यटक छत्तीसगढ़ आये। इसमें जनवरी माह में 2 लाख 35 हजार से अधिक, फरवरी माह में 1 लाख 67 हजार से अधिक और मार्च में 1 लाख 33 हजार से अधिक पर्यटक आए। अप्रैल में 1 लाख 28 हजार, मई में 1 लाख 31 हजार, जून में 1 लाख 27 हजार, जुलाई में 1 लाख 34 हजार, अगस्त में 1 लाख 42 हजार, सितम्बर में 1 लाख 34 हजार, अक्टूबर में लगभग 2 लाख, नवंबर में 6 लाख 66 हजार और दिसम्बर में 1 लाख 27 हजार से अधिक पर्यटक आए। वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ के कुल 152 पर्यटन स्थलों में 35 लाख 772 घरेलू और 2322 विदेशी पर्यटक आए। इसमें से जनवरी माह में 8 लाख 32 हजार, फरवरी माह में 9 लाख 26 हजार से अधिक, मार्च में 10 लाख 45 हजार से अधिक पर्यटक आये। 2020 में ही अक्टूबर में 1 लाख 33 हजार, नवंबर में 1 लाख 66 हजार और दिसम्बर माह में लगभग 2 लाख पर्यटकों ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को देखा। कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च 2020 से अन्य महीनों में लॉकडाउन की वजह से पर्यटकों का आना जाना कम रहा।

इस साल 2021 में जनवरी से लेकर अक्टूबर माह तक कुल 152 पर्यटन स्थलों में 46 लाख घरेलू और 6 विदेशी पर्यटक छत्तीसगढ़ आये। इसमें जनवरी माह में 6 लाख 63 हजार से अधिक, फरवरी माह में 5 लाख 41 हजार से अधिक और मार्च में 10 लाख 67 हजार से अधिक पर्यटक आए। जून में 88 हजार, जुलाई में 3 लाख 20 हजार, अगस्त में 4 लाख 98 हजार, सितम्बर में 4 लाख 59 हजार, अक्टूबर में 96 हजार से अधिक पर्यटक आए। बीते दो साल में कोरोना की वजह से पर्यटन पर असर हुआ है, हालांकि सब कुछ सामान्य होने के साथ लोग मौसम के अनुसार छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में घूमने-फिरने का अपना मन एक बार फिर से बनाने लगे हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए अनेक पर्यटन इकाइयां संचालित की गई है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में पर्यटकों को सुलभ जानकारी उपलब्घ कराने तथा पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए व्यक्तिगत एवं टूर पैकेज के अन्तर्गत आरक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा नई दिल्ली सहित प्रदेश में तेरह स्थानों पर पर्यटन सूचना केन्द्र स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी तथा पैकेज टूर एवं रिसॉर्ट बुकिंग के लिए कॉल सेन्टर (टोल फ्री नम्बर) 1800-102-6415 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *