बीजापुर / दिसम्बर 2021- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने गंगालूर एंव चेरपाल गौठान का निरीक्षण गौठानों मे मल्टीएक्टीविटी संचालित करने समूह की महिलाओं से आवश्यक चर्चा की। गंगालूर गौठान में निर्मित कम्पोस्ट खाद को तत्काल उठाव करने के निर्देश दिया। वहीं गौठानों मे मल्टीएक्टीविटी, रोजगार मूलक गतिविधियां निरंतर संचालित करने के लिए समूह की महिलाओं से आवश्यक चर्चा किये। जिसमें महिलाओं ने बकरी पालन एंव मुर्गी पालन करने की बात कही। गंगालूर गौठान तक मुरमीकृत सड़क बनाने ग्राम पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं चेरपाल के गौठान में समूह द्वारा अण्डा उत्पादन हेतु मुर्गी पालन किया जा रहा। जिसके बारे में समूह की महिलाओं ने बताया 1 माह में 6 हजार रुपये का अण्डा विक्रय किया जा चुका है। गौठान में अभी 90 मुर्गी है, जो प्रतिदिन अण्डा देती है। कलेक्टर श्री कटारा ने रोजगारमूलक और अन्य गतिविधियां सृजित करने को कहा। वहीं गौठान की साफ-सफाई करने पंचायत सचिव को निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री कटारा ने भ्रमण के दौरान गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर आपरेशन थियेटर, दवा वितरण कक्ष एंव विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। निर्माणाधीन पोषण पुर्नवास केन्द्र को तत्काल पूर्ण करने संचालित करने के निर्देश दिय। अस्पताल परिसर में आवासीय कक्ष निर्माण के लिए परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री कटारा ने पामलवाया नर्सरी का निरीक्षण कर लेमन ग्रास की पर्याप्त सिंचाई के लिये आवश्यक निर्देश दिए। वहीं रेशम विभाग को अर्जुन पौधरोपण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पामलवाया नर्सरी के कार्यों को सुचारु रुप से संचालित करने सीईओ जनपद पंचायत श्री फागेश सिन्हा को नोडल अधिकारी के रुप में निगरानी रखने को कहा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू सहित कृषि उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, मत्स्य एवं रेशम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।