जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अन्तर्गत बस्तर जिले में धान के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु सुनिश्चित करने हेतु अवैध धान विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत आज एसडीएम जगदलपुर श्री दिनेश नाग के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जगदलपुर तहसील के राजस्व मण्डल मारकेल के अन्तर्गत ग्राम बम्हनी में फुलसिंह नायर के घर में दबिश देकर 60 बोरा अवैध धान जप्त करने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध धान के जप्ती के उपरांत श्री फुलसिंह नायर के विरूद्ध मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मण्डी सचिव को प्रकरण प्रेषित किया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्री मधुकर सिरमौर, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले की सड़कों का किया जा रहा औचक निरीक्षण
गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश कवर्धा, 03 जनवरी 2023। जिले में आवगमन के सुचारू व्यवस्था के लिए सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण और मरम्मत का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद कबीरधाम जिले में सड़कों का उन्नयन किया जा रहा है। इसी कड़ी […]
मिनीमाता सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
दुर्ग, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला/ अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान दिया जाता है। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला/ संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित प्रविष्टिया […]
निर्वाचन में नामांकन का कार्य महत्वपूर्ण, सजगता से करें कार्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
नाम निर्देशन के संबंध में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली बैठकरायगढ़, 4 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नाम निर्देशन के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा की निर्वाचन […]