बिलासपुर दिसम्बर 2021। शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2022 से जून 2022 शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
बिलासपुर एवं अम्बिकापुर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों को सूचित किया गया है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के मार्च 2022 से जून 2022 लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल बिलासपुर को 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में भेजना होगा। पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी इस सूचना के प्रकाशन उपरांत प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना अनिवार्य है।
कोविड-19 के दोनों टीका लग चुके आवेदकों को प्रशिक्षण हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र संलग्न करने कहा गया है।