छत्तीसगढ़

जिले के 1,20,130 किसानों ने 4,98,933.32 टन धान बेचा, मंगलवार तक जिले के 60 प्रतिशत से अधिक किसान बेच चुके हैं अपना धान

जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/ जिले में समर्थन मूल्य पर 60 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1,20,130 किसानों द्वारा 4,98933.32 टन धान बेचा जा चुका है। मंगलवार तक खरीदे गए धान में से 52.49% धान का उठाव किया जा चुका है।
किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की व्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,947 पंजीकृत किसान है। इनमें से 120130 किसानों ने मंगलवार 4 जनवरी तक 498933.32 टन धान बेच चुके हैं। खरीदे गये धान में से 52.49 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में एक दिसंबर से अब तक 1,20,130 किसानों से अर्थात 60 प्रतिशत से अधिक किसानों से 4 लाख 98 हजार 933.32 टन धान की खरीदी की गई।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विगत एक दिसंबर से राज्य के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत किसान अपना धान बेच चुके हैं। विगत तीन वर्षों से किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *