छत्तीसगढ़

अड़तालिस हजार 192 किसानों ने अब तक 18,97,441.60 क्विंटल धान का किया विक्रय

उत्तर बस्तर कांकेर / जनवरी 2022ः- जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 48 हजार 192 किसानों से 18,97,441.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन, भुगतान, बिजली-पानी इत्यादि की व्यवस्था के प्रति किसान बहुत खुश है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले में अब तक 48 हजार 192 किसानों से 18,97,441.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 1544762 क्ंिटवल मोटा, 350821.20 क्ंिवटल पतला और 1858.40 क्ंिवटल सरना धान की खरीदी की गई है।
01 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने की तिथि से 05 जनवरी तक लक्ष्य के विरूद्ध 40 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *