मुंगेली / जनवरी 2022
कोविड-19 संकटापन्न स्थिति में श्रमिकों और कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम विभाग द्वारा राज्य और जिला स्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर की स्थापना की गई है। राज्यस्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर का दूरभाष क्रमांक 0771-2443809 और 91098-49992 है। इसी तरह श्रमिकों और कर्मचारियों की सहायता तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर की स्थापना की गई है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर में श्रम निरीक्षक श्री जी.आर.आर्मो मोबाईल नम्बर 96443-28285, सहायक ग्रेड 03 श्री नरेन्द्र राजपूत मोबाईल नम्बर 88392-18500, श्रम निरीक्षक श्री एम.पी.गोस्वामी मोबाईल नम्बर 99261-39142,कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रितेश ठाकुर मोबाईल नम्बर 96910-65978,कल्याण अधिकारी श्री प्रमोद सोनी मोबाईल नम्बर 90391-92156,कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रकाश राजपूत मोबाईल नम्बर 73894-30300,कल्याण निरीक्षक श्री सुनील कुमार साहू मोबाईल नम्बर 90989-19705,कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रमोद नवरंग मोबाईल नम्बर 93408-46052 तैनात रहेंगे।