रायपुर, जनवरी 2022/रायपुर संभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक एलबी (ई और टी संवर्ग) और शिक्षक एलबी (ई और टी संवर्ग) की अंतरिम वरिष्ठता सूची एक जनवरी 2022 की तिथि में तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची सर्वसंबंधितों के अवलोकन हेतु रायपुर संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सूचना फलक पर चस्पा कर दी गई है। रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित कर्मचारी उल्लेखित सभी कॉलम में की गई प्रविष्टि का अवलोकन कर त्रुटि होने पर 20 जनवरी 2022 तक अपनी दावा आपत्ति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। दावा आपत्ति निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में होगा 02 अक्टूबर को ग्राम सभा
बीजापुर 30 सितम्बर 2023- पंचायती राज्य अधिनियम 1993 की धारा 6 के तहत 02 अक्टूबर को ग्राम सभा आयोजन करने हेतु कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एंव समस्त सीईओ जनपद पंचायत को छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्देशानुसार विभिन्न जनहित के विषयों पर चर्चा करने एवं स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर 21 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) श्री अमित कुमार, मुख्यमंत्री के […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा एवं नेवसा में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 9 सितंबर को*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2022/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा विकासखंड पेंड्रा एवं नेवसा विकासखंड गौरेला में कक्षा 6वीं में रिक्त 3 सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 9 सितंबर शुक्रवार सवेरे 11 से अपरांत 1 बजे तक आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों […]