दुर्ग 17 जनवरी 2022/आज का गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी के अभियान को लेकर है। आप गूगल डूडल को क्लिक करेंगे और यह गूगल मैप दिखाएगा जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन की उपलब्धता दिखाई जाएगी। हाल ही में डब्ल्यूएचओ की ओर से भी बयान आया है कि ओमिक्रान जिस तेजी से विश्व में फैल रहा है उसी तेजी से वैक्सीनेशन अगर हो तो कोविड से मुक्ति की राह खुल सकती है। दुर्ग जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये हैं। इसी क्रम में सभी निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन टीकाकरण का महाभियान आरंभ किया है। 18 जनवरी और 19 जनवरी को धमधा तहसील में व्यापक टीकाकरण अभियान होगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि महाभियान में तीन तरह के वर्ग शामिल होंगे। पहला वे वर्ग जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं और 60 वर्ष से अधिक हैं। दूसरा वर्ग वो है जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और दूसरा डोज जिन्हें लेना है। इसके साथ ही स्कूल के 15 साल से 18 साल के बच्चे भी शामिल हैं। शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। महाभियान के लिए टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महाभियान को बड़ी सफलता मिली थी। अभी टीकाकरण होने से कोविड के विरोध में बड़ी आबादी को प्रतिरोध मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने भी लगातार अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि व्यापक टीकाकरण और सजगता ही कोरोना को दूर करने का बड़ा माध्यम बन सकता है। दुर्ग जिले में इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान पूर्व में भी चलाया गया था। इसमें पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी किया गया था जो बचे लोग थे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया था। इससे जिले में टीकाकरण का कवरेज काफी बढ़ा है।
संबंधित खबरें
रघुराज सिंह देव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानापोंड़, लखनपुरी भी जन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें- सांसद मंडावी
कांकेर / जनवरी 2022 —आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत रघुराज सिंह देव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानापोंड़ लखनपुरी में आज जन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसे मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए सांसद श्री मोहन मंडावी ने विद्यार्थियों को शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील किया। मन लगाकर […]
श्री सागर साय को अब तेज बारिश, तूफान जैसे खतरों से डर नहीं, प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मिला है पक्का मकान
अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ हर नागरिक के लिए रोटी, कपड़ा और मकान अनिवार्य आवश्यकताओं में है यदि ये तीनों चीजें लोगों के पास रहेगी तो निश्चित ही उनका गुजर-बसर आसानी से हो सकेगा। ऐसे गरीब असहाय परिवार, जिनके पास अपने लिए कच्चा घर का ही सहारा था और अपने रहने के लिए पक्का आशियाना बनाने में […]
कलेक्टर-एसपी ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण,किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तय मानक से न हो अधिक आर्द्रता, सूखत के नाम से ना हो किसानों से अधिक धान की खरीदी- कलेक्टर चंदन कुमार जिले में अब तक 21 हजार 282 मे.टन हुई धान की खरीदी, 6 हजार से अधिक किसानों ने बेचे अपने धान 43 करोड़ रूपये का हुआ भुगतान बलौदाबाजार,20 नवम्बर 2023/ कलेक्टर चंदन कुमार […]