मुंगेली / जनवरी 2022//राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2021 से सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। धान खरीदी का कार्य आगामी 07 2022 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को टोकन जारी होने के बाद धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। किसानों के खलिहान अथवा घर में भण्डारित धान का भौतिक सत्यापन राजस्व, कृषि, सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों की गठित दल द्वारा धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी(रा.) श्रीमती प्रिया गोयल ने बताया कि आज राजस्व, कृषि, सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों की गठित दल द्वारा विकासखण्ड पथरिया के ग्राम बदरा ठा. के कृषक श्री कामता प्रसाद आत्मज श्री सुकेत द्वारा घर में भंडारित धान का भौतिक सत्यापन किया गया। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु कृषक श्री कामता प्रसाद के लिए 27 जनवरी के लिए 350 क्विंटल धान विक्रय करने का टोकन जारी किया गया है। कृषक के घर के गोदाम में भौतिक सत्यापन के दौरान जारी टोकन के अनुपात में भौतिक रूप से धान पाया गया।
संबंधित खबरें
किसानों की सुविधा के मद्देनजर खाद-उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर के सख्त निर्देश
किसानों को आसानी से मिले उर्वरक, कलेक्टर स्वयं करेंगे व्यवस्था की मॉनिटरिंग, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने खरीफ में उर्वरक आपूर्ति के संबंध में उर्वरक निर्माता कंपनी एवं प्रदायक संस्थाओं की ली बैठक अम्बिकापुर 21 जून 2023/कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ 2023 में जिले […]
राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 35 लाख 58 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव नवम्बर 2024/sns/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 35 लाख 58 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत ग्राम भोथीपारकला में निर्मला घाट निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम […]