छत्तीसगढ़

वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

रायपुर, जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

वन मंत्री श्री अकबर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के बजट से 11 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि किसानों को देने की व्यवस्था की है। अब इस योजना में धान सहित खरीफ की सभी फसलों, लद्यु धान्य फसलों जैसे कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन तथा उद्यानिकी फसलों को भी शामिल किया गया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का नया कीर्तिमान बना। विगत वर्ष 92 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई थी और इस वर्ष 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

वन मंत्री श्री अकबर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आगामी खरीफ वर्ष 2022-2023 से प्रदेश में दलहन फसलों जैसे मूंग, उड़द, अरहर की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। उद्यानिकी फसलों के लिए छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड चाय और काफी के उत्पादन व प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए टी-काफी बोर्ड का गठन किया गया है। मछली पालन और लाख उत्पादन को कृषि का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि मजदूरी पर निर्भर है, जिन्हें खरीफ सीजन के बाद रोजगार का संकट हो जाता है। ऐसे भूमिहीन कृषि मजदूरो के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 01 फरवरी को राशि की पहली किश्त पात्र हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जाएगी। वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और उपयोग की एक नई क्रांति ने जन्म लिया है। जिससे देश में आसन्न रासायनिक खाद संकट को हल करने में मदद मिलेगी। गोठान अब रूरंल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहे है।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री ओपी पाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी श्री बद्रीनारायण मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *