रायपुर। कोरोना के प्रभावी नियंत्रण हेतु शहर की स्वयं सेवी संस्था“वक्ता मंच” द्वारा आज कोरोना से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। संस्था ने जिला अस्पताल, कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक और बूढ़ातालाब क्षेत्र में भ्रमण कर मास्क एवं जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। संस्था के वॉलंटियर्स घर-घर पहुंचकर और राह चलते नागरिकों से टीकाकरण के दोनों डोज़ लगवाने एवं उनके घर के सभी सीनियर सिटीजन का टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की। सेनिटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने एवं उचित दूरी बनाए रखने हेतु भी प्रेरित किया। इस जन-जागरूकता अभियान में वक्ता मंच के अध्यक्ष श्री राजेश पराते के साथ शुभम साहू, ज्योति शुक्ला, दुष्यंत साहू, ईश्वर साहू, प्रगति पराते, विवेक बेहरा, अरविन्द राव, जितेन्द्र नेताम, मनीष पटेल, हेमलाल पटेल के अलावा दुर्गेश साहू उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
शहर के प्रमुख मार्गाें में रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेशबिलासपुर, अक्टूबर 2022/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने शहर के अंदर रैली, जुलूस, धरना एवं विरोध प्रदर्शन के लिए शहर के कुछ मार्गाें पर प्रतिबंध लगाया है।जारी आदेशानुसार बिलासपुर शहर अंतर्गत रैली, जुलूस, लोगों द्वारा मुख्य मार्ग, बाजार से निकाले जाने पर आए दिन आवागमन की […]
मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात में 25 वर्षाें से लंबित मामले का हुआ त्वरित निराकरण
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 54 किसानों को दी 6.97 करोड़ रूपए की लंबित भू-अर्जन मुआवजा राशि इन किसानों ने भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से की थी शिकायत हितग्राहियों को भू-अर्जन मुआवजा, चिटफंड कम्पनी से वसूली गई राशि और राजस्व पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत वितरित की गई राशि जिले के कुल 2148 हितग्राहियों को 14.35 करोड़ […]
भारत को ओलंपिक में मिला एक और पदक, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत को पदक जीतने पर दी बधाई
रायपुर, 30 जुलाई, 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत […]