जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज 29 जनवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 85 हजार 105 किसानों से 7 लाख 96 हजार 581.88 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 87.44 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 92.60 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 85 हजार 105 किसानों से 7 लाख 96 हजार 581.88 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,888 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 73.46 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
उमंग एवं उल्लास से बच्चे, युवा, महिलाएंं, जनप्रतिनिधियों एवं सभी वर्ग के लोग एकता दौड़ में हुए शामिल महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना सभी ने देश की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए ली राष्ट्रीय एकता की शपथ साइकल रैली, मोटर साइकल रैली एवं मार्च […]
ईजीएल कार्यक्रम के तहत सीएसी एवं मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ तीन विकासखंड तमनार, खरसिया एवं रायगढ़ में होगा संचालित
रायगढ़, दिसम्बर2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले के तीन विकासखंड रायगढ़, खरसिया एवं तमनार में संचालित ईजीएल कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विगत माह में सभी विद्यालयों के कक्षा पहली व दूसरी कक्षा को अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित करने वाले मास्टर ट्रेनर्स […]