धमतरी 01 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हर साल की तरह इस साल भी जिले के विकासखण्डों में सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि सामुहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक जोड़े आगामी 10 फरवरी तक संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के जरिए आवेदन प्राप्त कर पंजीयन करा सकते हैं। योजना के तहत एक परिवार के अधिकतम दो कन्या को लाभ दिया जा सकेगा। आवेदक को निवास प्रमाण पत्र, अंकसूची अथवा जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया गरीबी रेखा प्रमाण पत्र अथवा गरीबी रेखा सूची की सत्यापित छायाप्रति, प्राथमिकता/अंत्योदय राशनकार्ड जमा करना होगा। साथ ही पूर्व से विवाहित नहीं होने संबंधी वार्ड पार्षद/सरपंच/सचिव का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
संवेदनशील मामलों का मौके पर हुआ निराकरण शिक्षा विभाग में 03 लोगों को मौके पर दी गई अनुकंपा नियुक्ति मुंगेली, फरवरी 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव आज जनदर्शन सभा कक्ष में गांव, गरीब और आम जनों की समस्याएं सुनने उनसे रूबरू हुए। उन्होंने दूर-दराज से आए आम लोगों की समस्याओं को सुना और कई मामलों […]
राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने बस्तर संभाग की टीम हुई रवाना
बीजापुर, 25 सितम्बर 2024/sns/- कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता जो की 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होगी जिसमें बस्तर संभाग की अंडर -14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका की सॉफ्टबॉल टीम आज शाम कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेगी। बस्तर संभाग की टीम में बीजापुर जिले से 19 खिलाड़ियों […]
रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण: अभिषेक पल्लव
दुर्ग, अगस्त 2022/मानव सभ्यता के विकास के लिए संचार का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है और इसके परंपरागत साधनों के बाद आधुनिक साधनों में रेडियो आज भी उतना ही प्रसांगिक बना हुआ है, भले ही संचार के अब आधुनिकतम साधन उपलब्ध हैं। इनमें भी सामुदायिक रेडियो स्टेशन और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विशेषकर […]