जांजगीर-चांपा, फरवरी, 2022/ मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभाग के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा समस्त विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन हेतु मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदण्ड जैसे- मास्क लगाना, एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना आदि मापदण्डों का कड़ाई से पालन करें।
संबंधित खबरें
झोलाछाप डॉक्टर ने काटा बच्चे का नस,सँयुक्त कार्रवाई में क्लीनिक को किया गया सील
बलौदाबाजार,3 मार्च 2023 /कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश एवं शिकायतों के आधार पर एसडीएम बलौदाबाजार सुश्री रोमा श्रीवास्तव के द्वारा जिला मुख्यालय में पुराना मंडी रोड स्थित अवैध रूप से संचालित हो रहे जुबी हर्बल दवाखाना को सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जुबी दवाखाना में बैठे निरंजन विश्वास द्वारा शिकायकर्ता के आवेदन […]
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित मुख्य परीक्षा के लिए 2548 अभ्यर्थी चिन्हांकित
रायपुर, 08 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया […]
केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण का कैंप 6 जनवरी से 10 जनवरी तक
बिलासपुर, जनवरी 2024/sns/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबलपुर न्यायपीठ जबलपुर मध्य प्रदेश का सर्किट कोर्ट सीटिंग कैंप 6 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक कार्यालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण कम्पोजिट बिल्डिंग के पास बिलासपुर में आयोजित है