जगदलपुर, 10 फरवरी 2022/ बस्तर संभाग के लंबित आपत्ति पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 21 और 22 फरवरी 2022 को दो दिवसीय विशेष पेंशन निराकरण शिविर कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। कोष लेखा एवं पेंशन संयुक्त संचालक ने बताया कि बस्तर संभाग के सातों जिलों में लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों की संख्या 146 है। जिसमें बस्तर जिले का 31, कांकेर जिले का 35, कोण्डागांव जिले का 16, नारायणपुर जिले का 13, दन्तेवाड़ा जिले का 26, बीजापुर जिले का 11, सुकमा जिले का 14 पेंशन प्रकरण है। उक्त शिविर में जिला कोषालयों के अन्तर्गत आने वाले संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों के निराकरण करवाने कहा गया है।
संबंधित खबरें
अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त
दुर्ग, जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एस.डी.एम. श्री मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया है। तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण […]
वर्षा ऋतु में मछलियों की प्रजनन को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध
बलौदाबाजार, 23 जून 2023/ वर्षा ऋतु में मछलियों की वंशवृद्धि (प्रजनन) को ध्यान रखते हुए उन्हे संरक्षण देने के लिए 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। सहायक संचालक मछली पालन वी के वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम की धारा के तहत […]
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान समारोह 11 मार्च को
जांजगीर चांपा, मार्च,2022/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री टी.एस. सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में 11 मार्च को सुबह 11 बजे एन आई सी कलेक्टोरेट जांजगीर विडियो कांफ्रेंस कक्ष में मनरेगा के अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं का वर्चुअल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मिनट की अवधि के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला […]