रायपुर, 12 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि रेडियो सदियों पुराना विश्वसनीय संचार माध्यम है। यह दूर-दराज स्थानों तक सूचना प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में संवाद होना एवं संवाद के लिए सक्षम माध्यमों का होना अति महत्वपूर्ण है। ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर हम रेडियो के योगदान को सलाम करते है। श्री बघेल ने कहा है कि आमजन से रू-ब-रू होने के लिए चलाए जा रहे ‘‘लोकवाणी‘‘ जैसे कार्यक्रम रेडियो के कारण ही संभव हो सके है।
संबंधित खबरें
संभागीय उड़नदस्ता और आबकारी टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही, जब्त की गई अवैध शराब
अम्बिकापुर, 5 सितंबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय इत्यादि को नियंत्रित किए जाने हेतु कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी कड़ी में सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा दिए गए विशेष निर्देशन एवं मार्गदर्शन के तारतम्य में संभागीय उड़नदस्ता, […]
श्रीरामलला दर्शन योजना से लोगों का सपना हो रहा साकार
यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार कहा रामलला के दर्शन सौभाग्य की बात, मुख्यमंत्री ने निभाया अपना वादा रायपुर. 14 दिसम्बर 2024. राज्य शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना से प्रदेश के हजारों लोगों का सपना पूरा हो रहा है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों को निःशुल्क अयोध्या धाम […]
कन्या क्रीडा परिसर में प्रवेश हेतु होगी चयन परीक्षा
अम्बिकापुर , जून 2022/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि कन्या क्रीडा परिसर अम्बिकापुर में प्रवेश भर्ती 28 जून को हाई स्कूल तथा 29 जून को मिडिल स्कूल की चयन परीक्षा प्रातः 9 बजे से कन्या शिक्षा परिसर अंबिकापुर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया […]