रायपुर, 12 फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत कोकिला, सुप्रसिद्ध कवयित्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी नायडू की 13 फरवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती सरोजिनी नायडू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के साथ छोटे-छोटे शहरों में महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। उनके सम्मान और स्मृति मेें हर साल उनकी जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। श्रीमती नायडू विश्व भर में भारत कोकिला के नाम से जानी जाती है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू के विचार और मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
कोविड संक्रमण के खतरे से बचने स्कूली बच्चे लगवा रहे टीका
अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ कोविड-19 संक्रमण के खतरे से बचने के लिए 12 से 14 वर्ष उम्र तक के स्कूली बच्चे स्कूल में लग रहे शिविर में टीका लगवा रहे है। स्कूल में टीकाकरण शिविर लगने से टीका लगवाने में सुविधा हो रही है। इससे जिन बच्चों में टीका लगवाने में झिझक है वे भी […]
बिना सूचना के कार्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर उप सचिव अंकिता गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी
रायपुर, 11 फरवरी 2022/ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग को बिना सूचना कार्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही इस नोटिस का जवाब 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए […]
विश्व पर्यावरण दिवस: जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं एस पी ने फलदार पौधे लगाकर किया वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत
एनसीसी कैडेटों ने वेस्ट प्लास्टिक से गुलदस्ते बनाकर किया अतिथियों को भेंट जांजगीर-चांपा 05 जून 2023/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मनंद क्र 1 जांजगीर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी श्री विजय अग्रवाल ने फलदार पौधे रोपकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत […]