जगदलपुर, 15 फरवरी 2022/ जिले में लगभग डेढ़ माह बाद समस्त शालाएं 14 फरवरी से पुनः खोली गई है। विद्यार्थियों ने पुनः ऑफलाईन मोड में पढ़ाई की ओर कदम रखा। कलेक्टर श्री रजत बंसल के आदेशानुसार बस्तर जिले की समस्त शालाएं पुनः खोली गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा शालाओं में उपस्थिति का निरीक्षण किया गया। समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति आगामी परीक्षाओं को देखते हुए शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ताओं के मानदेय के बारे में भी चर्चा की। शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों को शालाओं में नल जल योजना के तहत शौचालय, मध्याह्न भोजन कक्ष, रनिंग वाटर की उपलब्धता एवं वाटर स्टेशन बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने टीकाकरण के दूसरे चरण की प्रगति के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, खण्ड शिक्षा अधिकारी तोकापाल खण्ड स्त्रोत समन्वयक तोकापाल मौजूद थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त ए.पी.सी. एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शालाओं का निरीक्षण किया गया।
संबंधित खबरें
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक भवन मैदान बीजापुर में विविध कार्यक्रम आयोजित
विभिन्न विभागों में कार्यरत मातृशक्तियों को किया गया सम्मानितबीजापुर मार्च 2025/sns/ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा मातृशक्तियों के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम बीजापुर शहर के हृदय स्थल सांस्कृतिक भवन मैदान परिसर पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर एथलेटिक्स, 100, […]
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान राजनांदगांव क्षेत्र के लिए 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का किया लोकार्पण रायपुर, 23 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के। 22 विकास कार्यों […]
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर , जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा कि भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी […]