बीजापुर 17 फरवरी 2022- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर बीजापुर में केन्द्र प्रशासक एवं केस वर्कर के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी कर दी गयी है। उक्त पात्रता सूची अवलोकन हेतु कलेक्टोरेट एवं जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय बीजापुर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। इसके साथ ही उक्त पात्रता सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। इस पात्रता सूची के बारे में किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वे 24 फरवरी 2022 को मध्यान्ह 12 बजे तक जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय बीजापुर में स्वंय उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति मान्य होने की दशा में वे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों की वॉक-इन इंटरव्यू 24 फरवरी 2022 से अपरान्ह 3 बजे से होगी। दावा-आपत्ति एवं वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 48 घंटे के भीतर का कोविड टेस्ट रिर्पोट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
संबंधित खबरें
*गणतंत्र दिवस एवं अरपा महोत्सव के अवसर पर लोकार्पण हेतु प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश*
*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 3 जनवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस तथा 10 फरवरी को जिला गठन के उपलक्ष्य में हर साल मनाये जाने वाले अरपा महोत्सव के अवसर पर लोकार्पण […]
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों की बैठक, निर्वाचन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा में कुल मतदान केंद्र 2197 एवं मतदाताओं की कुल संख्या 181290195 लाख रूपए होगी प्रत्याशी के खर्च की सीमा, खर्च की देनी होगी जानकारीराजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से लेनी होगी अनुमति अम्बिकापुर, मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की […]
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित परिजनों ने परंपरागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु […]