रायपुर, 22 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और धोबी समाज के गुरू संत गाडगे की 23 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धोबी परिवार में जन्मे संत गाडगे महाराज ने पैदल यात्राएं की और जन-जन तक मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने अपने कीर्तनों के माध्यम से समाज को जातिवाद, अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का मार्ग दिखाया। श्री बघेल ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए संत गाडगे के संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
तीन दिवसीय संभागस्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक का शानदार समापन, विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत, प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय खेलों में संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व
अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ तीन दिवसीय संभागस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन समारोह का आयोजन गुरुवार को हुआ। इन तीन दिनों में संभाग के सभी छह जिलों से खिलाड़ियों ने जी-जान लगाकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब संभाग स्तर पर विजेता खिलाड़ी 25 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस दौरान कार्यक्रम के […]
आबकारी विभाग द्वारा राज्य में लॉन्च मनपसंद ऐप, जानें इसके काम
अम्बिकापुर नवम्बर 2024/sns/ जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग द्वारा शराब की जानकारी देने हेतु ’मनपसंद ऐप’ लांच किया गया है। इस ऐप के जरिये ग्राहकों यह जानकारी मिलेगी कि किस दुकान में कौनसी शराब उपलब्ध है और कितने मात्रा में उपलब्ध है एवं उसकी विक्रय की कीमत कितनी हैं। इस […]
अमृत राम अब नहीं रहेगा अंगूठा लगाने का मोहताज
अम्बिकापुर 15 फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में एक बुजुर्ग की बिजली की समस्या सुलझाने के साथ ही उसके जीवन से निरक्षरता के अंधेरे को दूर करने की भी व्यवस्था कर दी जिससे बुजुर्ग को जनदर्शन में आने से दोहरा लाभ मिल गया। अब उसे […]