मुंगेली 23 फरवरी 2022// जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम झझपुरीकला के गौठान में कार्यरत् गायत्री महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए कड़कनाथ मुर्गी का पालन आय का जरिया बना है। समूह की महिलाएं कड़कनाथ मुर्गी से प्राप्त अण्डे का विक्रय कर लगभग 900 रूपये प्रतिदिन आमदनी प्राप्त कर रही हंै। गायत्री महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह में लगभग 10 महिलाएं कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम झझपुरीकला में गौठान स्वीकृति उपरांत सामुदायिक मुर्गी शेड का निर्माण किया गया एवं मुर्गी पालन हेतु ग्राम गौठान समिति द्वारा उनकी समूह का चयन किया गया तथा मुर्गी पालन का कार्य दिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा से शेड एवं डीएमएफ मद से कुक्कुट आहार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदाय की गई। पशु धन विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण उपरांत बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत 450 कड़कनाथ के चूजे व चूजे के लिए पाॅच माह का आहार प्रदाय किया गया। समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 05 माह होने के उपरांत अतिरिक्त नर मुर्गों का विक्रय किया गया। समूह के पास वर्तमान में 150 मुर्गियां एवं 20 मुर्गे उपलब्ध हंै। सभी 150 मुर्गियां अंडे प्रदाय योग्य हो गई हैं और प्रतिदिन समूह को 55 से 60 अंडे प्राप्त हो रही है। उन्हांेने बताया कि क्षेत्र में कड़कनाथ के अंडों की अत्यधिक मांग होने से 15 रूपए प्रति नग की दर से अंडों का विक्रय समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है, जिससे वर्तमान में समूह को लगभग 900 रूपए प्रतिदिन की आमदनी प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में स्वयं के व्यय से 200 अतिरिक्त चूजे खरीदकर व्यवसाय बढ़ाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। कड़कनाथ मुर्गी के अण्डा के विक्रय से लगभग 900 रूपये प्रतिदिन आमदनी होने से समूह की महिलाएं काफी खुश है। समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन क प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
संबंधित खबरें
बेरोजगारी भत्ता के आवेदनों के निराकरण में सरगुजा पूरे प्रदेश में प्रथम, कौशल विकास के जरिये सर्वाधिक 151 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी जिला प्रवास के दौरान बेरोजगार युवाओं को नियोजित करने सरगुजा प्रशासन की पहल की कर चुके हैं सराहनाकौशल विकास अंतर्गत रोजगार हेतु विभिन्न व्यावसायिक कोर्स में दिया जा रहा है प्रशिक्षण अम्बिकापुर 13 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने […]
सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है – राज्यपाल श्री डेका
राजभवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया 5 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवसरायपुर, 05 दिसंबर 2024/ राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता हमें […]
जानवर के काटने पर एंटी-रेबीज़ वैक्सीन अवश्य लगवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने रेबीज से बचने पालतू पशुओं को जरूरी टीका लगवाने की अपील की जानवर के काटने पर तत्काल साबुन या एंटिसेप्टिक से 15-20 मिनट तक बहते पानी में घाव को धोएं रायपुर. 1 मार्च 2022. स्वास्थ्य विभाग ने रेबीज से बचाव के लिए जानवरों के काटने पर घाव को तत्काल साबुन या एंटिसेप्टिक […]