बलौदाबाजार मार्च 2022/छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन कलेक्टर डोमन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज जिले के विकासखण्ड पलारी के अंर्तगत ग्राम पंचायत छेरकापुर में किया गया। फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर ग्राम के सरपंच गणेश शंकर जयसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन,बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के संबल सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने अवलोकन किया और उन्होंने फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। शिविर में मोहन साहू,घनश्याम साहू लक्ष्मी नारायण बुधराम भोलाराम साहू दुष्यंत साहू,रवि मार्कण्डेय, श्रीमती आशा टण्डन एवं लीना साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे। उक्त सप्ताहिक हाट बाजार में छेरकापुर के अतिरिक्त आसपास गांव कोनारी, कोसमन्दा,रामपुर,भरसेला, छड़िया के ग्रामीण भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 – 06 जनवरी को मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन
अम्बिकापुर, जनवरी 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर 6 जनवरी शनिवार को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया गया है।मतदाता सूची का 06 […]
खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण के लिए मिशन “मोड” पर पशु पालन विभाग
कवर्धा, 17 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण (एनएडीसीपी) अन्तर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुओं में होने वाले खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण एवं उन्मूलन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पशु पालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एस.के. मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण के तहत सभी पशु […]
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने मुंगेली में विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात
36 करोड़ रूपए से अधिक राशि के कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 05 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बनेगा नवीन नगर पालिका भवन मुंगेली जनवरी 2025/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली शहर में आज विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 36 […]