बलौदाबाजार, मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने 10 मार्च को जनपद पंचायत कसडोल एवं 11 मार्च को जनपद पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्यवाही हेतु नयी तिथी आज घोषित की है। इसके तहत 10 मार्च को जनपद पंचायत कसडोल के सभागार में सुबह 11 बजें से उक्त कार्यवाही प्रारंभ किया जाएगा। इसके पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी कसडोल को नियुक्ति किया गया है। उसी तरह 11 मार्च को जनपद पंचायत भाटापारा के सभागार में सुबह 11 बजें से कार्यवाही प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा को नियुक्ति किया गया है।गौरतलब है कि पूर्व में जनपद पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्यवाही 2 मार्च को आयोजित थी। परंतु पीठासीन अधिकारी के अस्वस्थ होने चलते स्थगित कर दिया था। जिसका आज नवीन तिथि पुनः जारी कर दी गयी है।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा 02 मार्च 2023/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशन में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण जांजगीर विभाग द्वारा 28 फरवरी 2023 को शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में खो-खो एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 110 महिला खिलाड़ियों ने भाग […]
मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्काल कार्रवाई उपतहसील साल्हेवारा में नायब तहसीलदार कार्यालय का हुआ उद्घाटन
राजनांदगांव / जनवरी 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गंडई दौरे में जारी घोषणा के परिपालन में तत्काल अमल करते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने उप-तहसील साल्हेवारा में 4 जनवरी से ही तहसीलदार बैठाने के लिए निर्देश दिए। घोषणा के परिपालन में साल्हेवारा कॉलेज रोड के पास स्थित नवीन सामुदायिक भवन में छुईखदान […]