छत्तीसगढ़

छत्तीसढ़ टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष ने की रामवनगमन पथ का अवलोकन

सुकमा, 04 मार्च 2022/ छत्तीसढ़ टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू  बस्तर सम्भाग भ्रमण के अन्तर्गत 3 मार्च को सुकमा पहुंची। उन्होंने इस दौरान सुकमा जिला स्थित धार्मिक पर्यटन स्थल रामाराम मंदिर का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने राम वन गमन पथ का अवलोकन किया। श्रीमती साहू ने दीप स्तम्भ और पर्यटन विश्राम गृह के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने राम वन गमन पथ के विकास के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू, तहसीलदार श्री प्यारे लाल नाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *