सुकमा, 04 मार्च 2022/ हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस बार 8 मार्च 2022 का विषय है- “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरुरी” इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है। इसी थीम को प्रत्यक्ष रूप से जिला सुकमा में साकारने हेतु जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रभान बनसोड एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के जिला समन्वयक श्री महेश झरकर ने पहल की। जिला सुकमा के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी को 08 मार्च 2022 को “आंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” मनाने हेतु थीम के महत्व को सभी नागरिक तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बनसोड ने कहा कि समाज के लोगो को जागरूक करने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों को ध्यान में रखकर ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के हौंसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है। जिसकी शुरुआत आज हम इस वर्ष की थीम से शुरु कर रहे है। 8 मार्च तक इस थीम को जिला के हर सुदूर क्षेत्र और संवेदनशील पिछड़े भागों तक पहुंचाकर लैंगिक समानता के लिए सभी जोर दें। महिला और किशोर सशक्तिकरण के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लाए।
सी-3 के जिला समन्वयक श्री महेश झरकर ने कहा कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश महिलाओ के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक उपलब्धियां के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम हमें लैंगिक भेदभाव मिटाकर समानता लाने, और पारम्परिक बुरे कुप्रथाओ को बंद कर महिलाओं के समान अधिकार देना है।
जिला स्वास्थ्य की जिला समन्वयक श्रीमती राजेश्वरी जी ने कहा कि घर परिवार तक सिमित रहने वाली महिलाए जब चार दिवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रो की और बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलती हैं। महिलाओं के लिए समानता लाने हेतु इस प्रयास का हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। महिलाओ की इसी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओ को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से आज से 8 मार्च तक हम सभी को प्रयास करना है।
इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजेश्वरी जी, श्री नविन पाठक, श्री रूपसहाय्य कश्यप, श्री जयनारायण, श्रीमती सोनिया, राजेश सोलंकी, संतोष चव्हाण, और जिला स्वास्थ्य कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।