जांजगीर चांपा मार्च,2022/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के सक्ती अनुविभाग के अंतर्गत गौठान ग्राम जेठा, नंदौरखुर्द,रगजा और बेहरा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। एस डी एम सक्ती सुश्री रेना ज़मील ने बताया कि इन गौठान ग्रामों में आयोजित मेले में स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जो स्वसहायता समूहों की आजीविका से संबंधित हैं, की जानकारी महिला समूहों को दी गई। इस अवसर पर महिलाओं की विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इनमें लोक गीत,लोक नृत्य, रंगोली, निबंध प, कविता लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महिलाओं ने इन स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतियोगिता का आनन्द लिया।
