बलौदाबाजा मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त एवं गौठान में बने उत्पादों को एकीकृत विक्रय विक्रय को बढ़ाने के लिए प्रत्येक विकासखंड मुख्यालयों में बिहान मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी शुरुआत विकासखंड मुख्यालय भाटापारा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में की गयी। जिसमें आज पहले ही दिन लगभग 40 महिला स्व सहायता समूहो के द्वारा 24 हजार 630 रुपये के उत्पादों की बिक्री की गयी। इस मेले में पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर,जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू,खनिज न्यास बोर्ड के सदस्य सुनील महेश्वरी,कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों में शामिल हुए। सभी जनप्रतिनिधियों ने खुले मन से जिला प्रशासन की अभिभव प्रयास की प्रशंसा की। पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जिला प्रशासन पहले गौठान मेला कराया अब बिहान मेला आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के सपनों के अनरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करनें में यह अमूल्य योगदान साबित होगा। जिसका एक प्रत्यक्ष प्रमाण आज हम सब को यहां देखने मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे इनको पहचान एवं आर्थिक रूप से सशक्त होने का मौका मिलना चाहिए। कलेक्टर डोमन सिंह ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देतें हुए उत्कृष्ट कार्य करनें वाले महिला स्व सहायता समूह एवं विभिन्न कर्मचारियों,पारंपरिक खेलो के विजेताओं को सम्मानित किया। उक्त मेले में पूरे विकासखंड के अंर्तगत महिला स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न गौठान में बनाये गये 50 उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शनी लगाया जा रहा है। इस मेले के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बताया कि इस मेले के माध्यम से उनके उत्पादों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए एक स्थान दिलाना है। जिससे इनकी उत्पादों की बिक्री अधिक से अधिक हो सके। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। साथ ही इस मेले में महिला स्व सहायता समूहों को मार्केटिंग की ट्रेनिग,एक दूसरे समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों की तुलना,पैकेजिंग में गुणवत्ता जैसे अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों को भी शामिल हुआ था।मेले में शामिल आजीविका स्व सहायता समूह देवरी के भोज कुमारी साहू ने बताया कि आज हमने 25 सौ रुपये के उत्पाद बेचे है। हमारे समूह द्वारा तिल,फल्ली लड्डू,आचार पापड़ बनाये जाते है। इसी तरह करहीबाजर के श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह बेबी सेन ने बताया कि हमारे समूह द्वारा ब्रेड एवं केक बनाया जाता है। आज बिहान मेले में 440 रूपए के ब्रेड आज बेचा गया है। उक्त मेले में करीब 40 स्व सहायता समूह के करीब 500 से अधिक महिलाएं एवं पूरे कार्यक्रम में 2 हजार से अधिक लोग शिरकत हुए है। उक्त मौके में एसडीएम लवीना पांडेय,जनपद पंचायत सीईओ सी पी पात्रे सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आगामी 10 मार्च को सिमगा,11 मार्च को पलारी,16 मार्च को बलौदाबाजार, कसडोल में 23 एवं बिलाईगढ़ में 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। साथ ही 30 मार्च को जिला स्तर का बिहान मेले का आयोजन किया जायेगा।
संबंधित खबरें
इंटर स्टेट जूनियर रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैम्प कुरूक्षेत्र हरियाणा के लिए राजनांदगांव के विद्यार्थियों का चयन
राजनांदगांव, दिसम्बर 2023। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव श्री डोमन सिंह के निर्देशन में 24 से 30 दिसंबर 2023 तक इंटर स्टेट जूनियर रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैम्प में राजनांदगांव के 12 जूनियर्स तथा 2 काउंसलर का छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस से कुरूक्षेत्र हरियाणा हेतु रवाना हुए। रेडक्रास सचिव डॉ. एके बंसोड ने बताया की छत्तीसगढ़ […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम बेलरगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात में की शिरकत
धमतरी, 11 जनवरी 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिले के सिहावा विधानसभा प्रवास के दौरान बेलरगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर नगरी के श्री झंकेश्वर साहू ने बताया कि उनकी 40 एकड़ जमीन है और उन्हें 4 लाख 80 हजार का ऋण माफी हुआ। उन्होंने […]
मुख्यमंत्री ने केशकाल विधानसभा के निवासियों को दी 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की सौगात
05.17 करोड़ रुपयों की लागत से 85 देवगुड़ियों के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन एवं 15 देवगुड़ियों का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केशकाल विधानसभा दौरे में आज टाटामारी में 146.62 करोड़ के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने टाटामारी में आयोजित समारोह में 40.94 करोड़ रुपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण […]