विभिन्न पुल निर्माण कार्यों के लिए इस वर्ष दिए 4.25 करोड़ सुकमा 09 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के सुकमा जिलावासियों को सुदृढ़ आवागमन सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिले में 17 करोड़ के विभिन्न मार्गों पर पुल-पुलियों के निर्माण का बजट में प्रावधान किया। जिसके तहत् ग्राम पंचायत कुमाकोलेंग-बोड़ावाड़ा मार्ग में सीलघाट नदी में 3 करोड़ लागत के पुल निर्माण कार्य हेतु कार्य वर्ष 2022-23 के लिए 75 लाख, दोरनापाल-जगरगुण्डा़ मार्ग में मुकरम नाला में 3 करोड़ लागत के पुल निर्माण कार्य हेतु कार्य वर्ष 2022-23 के लिए 75 लाख, दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में मल्लेवागू नाला में 3 करोड़ लागत के पुल निर्माण कार्य हेतु कार्य वर्ष 2022-23 के लिए 75 लाख, केरलापाल से सिरसिट्टी मार्ग के किमी. 6/2 मुलेरवागु नदी पर 4 करोड़ लागत के पुल निर्माण कार्य हेतु कार्य वर्ष 2022-23 के लिए 1 करोड़ और ग्राम पंचायत रीटा कोडरीपाल में बारू नदी में 4 करोड़ लागत के पुल निर्माण कार्य हेतु कार्य वर्ष 2022-23 के लिए 1 करोड़ रूपयों का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा बजट में जिला सुकमा के लिए कुल 17 करोड़ के पुल-पुलियों के निर्माण हेतु स्वीकृति दी है। जिसमें कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 4.25 करोड़ प्रदान करने का बजट में प्रावधान किया गया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री कौशल विकास के विभिन्न व्यवसाय में प्रवेश पंजीयन 23 तक
सुकमा 18 मई 2023/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत अंशकालीन पाठ्यक्रम एसोसिएट कंस्ट्रक्शन फिटर, एसोसिएट इलेक्ट्रीशियन, एसोसिएट डेटा एंट्री ऑपरेटर व्यवसाय में प्रवेश के लिए आवेदन 23 मई तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुकमा में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्रत्येक व्यवसाय के रिक्त 20-20 सीटों में प्रवेश मेरिट के आधार पर दी […]
मुख्यमंत्री ने शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कर्मा जी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। श्री महेन्द्र कर्मा की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया और उनके नाम […]
राशनकार्ड निर्माण में सरपंच हस्ताक्षर नही करे तो उसके खिलाफ कार्यवाही करें : कलेक्टर धर्मेश साहू
सारंगढ बिलाईगढ़, 29 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों, मांग, शिकायत आदि से जुड़ें आवेदनों की समीक्षा समय सीमा की बैठक में किया। कलेक्टर ने तीनों बीईओ, सीईओ, फूड ऑफिसर सहित अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विधिवत और शीघ्र कार्य करें। फूड ऑफिसर को वसूली […]