धमतरी मार्च 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा के बजट सत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणाएं कीं। इसके तहत प्रदेश सहित जिले में भी वर्ष 2022-23 के बजट में सम्मिलित निर्माण कार्यों का प्रावधान किया गया है, जिसमें कुल 23 निर्माण कार्यों के लिए 17 करोड़ छः लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। इसमें सड़क निर्माण के 18 कार्य तथा पुल निर्माण के 05 कार्य शामिल हैं।
वर्ष 2022-23 में स्वीकृत कार्यों में 13.20 किलोमीटर लंबे दुधावा-नगरी-बासीन मार्ग मजबूतीकरण कार्य के लिए 130 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह 2.85 किलोमीटर लंबी धमतरी-नगरी-सिहावा-बोराई सड़क के मजबूतीकरण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। भानपुरी-आमदी मार्ग लंबाई 4.80 किलोमीटर के लिए 75 लाख रूपए की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा डेढ़ किलोमीटर लंबी बोड़रा-बिजनापुर सड़क निर्माण कार्य के लिए 35 लाख रूपए की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज के बजट घोषणा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई। तरसींवा से पीपरछेड़ी तक 1.30 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह 2.80 किलोमीटर लंबे लोहारपथरा-चरोटा-कोर्रा मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए 80 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। कोड़ेबोड़(भाटापारा) से अछोटी नहर-नाली पहुंच मार्ग, जिसकी लंबाई एक किलोमीटर है, के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। दो किलोमीटर लंबे सोनपुर-नवागांव पहुंच मार्ग के लिए 40 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। देवरी-कूरा-बंजारी मार्ग चौड़ीकरण कार्य, जिसकी लंबाई 4.40 किलोमीटर है, के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा भखारा-रायपुर मेन रोड से भेण्डसर पहुंच मार्ग, जिसकी लंबाई 1.85 किलोमीटर है, के लिए 60 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। मौरीखुर्द से सिरसिदा मार्ग निर्माण कार्य (लंबाई 2.90 किलोमीटर) के लिए एक करोड़ रूपए की घोषणा मुख्यमंत्री ने आज बजट सत्र के दौरान की। इसी तरह 3.30 कि.मी. लंबे सिवनीकला-चिंवरी मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए एक करोड़ रूपए प्रावधानित किया गया है। 1.70 किलोमीटर लंबे डिग्री कॉलेज पहुंचमार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में 26 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार भखारा-रामपुर सड़क में डामर मजबूतीकरण कार्य के लिए 60 लाख रूपए का प्रावधान मुख्यमंत्री ने किया है। इसके अलावा 20 किलोमीटर लंबे छाती-गागरा-कण्डेल-देवपुर मार्ग मजबूतीकरण के लिए 20 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पुरूर से सोरम-भटगांव-गोकुलपुर तक 6.30 कि.मी.लंबे मार्ग के लिए 85 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा तक 8.20 कि.मी. लंबे मार्ग के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। सांकरा-घटुला-बेलरगांव-जैतपुरी तक 6.30 कि.मी.लंबे मार्ग मजबूतीकरण कार्य के लिए 1.80 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।
इसके अलावा जिले में कुल पांच उच्च स्तरीय एवं सामान्य पुल निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसमें खैरभर्री-आमानाला नदी पर पुल निर्माण के लिए 75 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। सिहावा से बोराई मार्ग में महानदी पर पुल निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा नगरी-जबर्रा मार्ग पर काजल (कलश) नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य हेतु एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। लखनपुरी-बम्हनभर्री में बाल्का नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 75 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह कमारपारा से बड़ेपारा मार्ग में बाल्का नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 75 लाख रूपए का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है। इस प्रकार कुल 18 सड़क निर्माण एवं पांच पुल निर्माण के लिए 17 करोड़ छः लाख रूपए का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज के बजट सत्र के दौरान किया गया है।