रायगढ़, 11 मार्च 2022/ वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है। 12 मार्च 2022 शनिवार, 13 मार्च 2022 रविवार, 26 मार्च 2022 शनिवार, 27 मार्च 2022 रविवार एवं 28 मार्च 2022 सोमवार भक्त माता कर्मा जयंती को शासकीय अवकाश घोषित है। उक्त अवकाश के दिनों में दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होने के कारण, राजस्व संग्रहण भी स्वाभाविक रूप से प्रभावित होगा। अत: जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेगा। उपरोक्तानुसार अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय, दस्तावेजों के पंजीयन हेतु खोले जाने के संबंध में स्टाम्प की आपूर्ति बनाये रखने तथा बैंकों में 31 मार्च 2022 तक शासकीय लेनदेन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश प्रसारित किए गए है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां 29 दिसम्बर तक आमंत्रित
बिलासपुर / दिसम्बर 2021। कार्यालय विकास आयुक्त भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार योजना वर्ष 2019 के लिए छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड एच-2/117 पानी टंकी के पास, नर्मदा नगर बिलासपुर में हस्तशिल्प प्रविष्टियां अब 29 दिसम्बर 2021 तक जमा की जा सकती है। निर्धारित फार्म कार्यालय छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, बिलासपुर […]
भारत स्कॉउट एंड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने जिला संघ जीपीएम का लिया बैठक
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 09 अगस्त 2024/sns/- भारत स्कॉउट एंड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने आज परियोजना प्रशासक के सभाकक्ष में जिला संघ जीपीएम का बैठक लिया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर श्री जे के शास्त्री ने जिले की स्कॉउटिंग प्रगति की जानकारी प्रस्तुत किये। बैठक में उपस्थित […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गन्ना किसानों को दिवाली पर बोनस राशि चेक का किया वितरण
दीपावली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बोनस राशि का वितरण कर किसानों को दिया तोहफा किसानों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का जताया आभार कवर्धा नवंबर 2024/sns/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान गन्ना किसानों को बोनस राशि का चेक वितरित किया, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल […]