छत्तीसगढ़

मछली बाजार बुधवारी बाजार में हुआ शिफ्ट

मुंगेली 11 मार्च 2022 // लोगों की पुरानी मांगें पूरी हो गई है। जिला मुख्यालय मुंगेली के विभिन्न स्थानों पर संचालित मछली बाजार अब एक ही स्थान बुधवारी बाजार में शिफ्ट हो गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में मछली बाजार को शिफ्ट किया गया है। मछली बाजार बुधवारी बाजार में शिफ्ट होने से अब मत्स्य का सेवन करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर मछली प्राप्त हो जारहा है। मत्स्य खरीदने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *