छत्तीसगढ़

उप निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु स्थैतिक निगरानी दल का गठन

राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया है। स्थैतिक निगरानी दल विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ में उप निर्वाचन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चेकपोस्ट का निर्माण कर निगरानी करेंगे। यह दल चेकपोस्ट बनाएगी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन में अत्यधिक प्रचार खर्चो, रिश्वत की मदों का नगद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, गोलाबारूद, शराब या सामाजिक तत्वों आदि पर निगरानी रखेगी। जांच की समस्त प्रक्रिया की विडियोग्राफी की जाएगी। थाना प्रभारी अपने-अपने दल में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बल के साथ रहेंगे। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष-नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय एवं प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू से प्राप्त सूचना एवं निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन व्यय मानिटरिंग में दिये गये भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन व्यय मानिटरिंग से संबंधित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रत्येक स्थैतिक निगरानी दल निर्वाचन के दौरान प्रतिदिन डेली रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक व्यय प्रेक्षक एवं जिला व्यय निगरानी समिति को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 1 को नर्मदा चेकपोस्ट कवर्धा मार्ग, साल्हेवारा मार्ग, धमधा गण्डई मार्ग की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। दल में सहायक अभियंता पिपरिया परियोजना जल संसाधन उप संभाग छुईखदान श्री केएस सोलंकी, थाना खैरागढ़ प्र.आर.-90 श्री गन्नु लाल साहू, थाना खैरागढ़ आरक्षक-753 श्री मनोज उसारे, थाना खैरागढ़ आरक्षक 1144 श्री जयलाल भास्कर, थाना खैरागढ़ म.आर.-1071 तीजन डाहरिया, थाना ठेलकाडीह म.आर.-433 बृज कुमारी सहित एक विडियोग्राफर दल में शामिल है। दल क्रमांक 2 को रेंगाकठेरा चेकपोस्ट, दुर्ग मार्ग, घुमका मार्ग, राजनांदगांव व धमधा मार्ग की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। दल में उप अभियंता जल संसाधन उप संभाग छुईखदान श्री एसएन शर्मा, थाना छुईखदान प्र.आर.-1013 श्री पुरूषोत्तम निर्मलकर, थाना छुईखदान आर-1410 श्री दिलीप निषाद, थाना घुमका आर 1085 श्री रोहित कुमार बंजारे, थाना छुईखदान म.आर 932 शोभा थापा, थाना घुमका म.आर-1690 राजश्री मरकाम सहित एक विडियोग्राफर दल में शामिल है। दल क्रमांक 3 को बढ़ईटोला चेकपोस्ट राजनांदगांव मार्ग, डोंगरगढ़ मार्ग की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। दल में उप अभियंता जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री हेमेन्द्र सिंह चन्द्रा, थाना गण्डई प्र.आर-461 श्री देव कुमार रावटे, थाना गण्डई आर. 73 श्री राजकुमार धु्रव, थाना साल्हेवारा आर 387 श्री राहुल सिंह, थाना गण्डई म.आर. 1198 शिखा निर्मलकर, थाना गण्डई म.आर. 1161 अभिलाषा यादव सहित एक विडियोग्राफर दल में शामिल है। रिजर्व में उप अभियंता लोक निर्माण विभाग छुईखदान श्री राधेश्याम वर्मा, उप क्षेत्रपाल परिक्षेत्र गंडई श्री सुशर्मा चनाप, उप अभियंता नगर पंचायत गण्डई श्री रूपेश कुमार राठिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *