बिलासपुर, मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के मान सम्मान से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान होती है। इसे हम सभी को गहराई से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान करने वाला समाज ही संस्कारी समाज होता है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं और बेटियां अब बड़े लक्ष्य लेकर निकल पड़ी है, जिसे आगे बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता। लोकवाणी की इस कड़ी का प्रसारण जिला पंचायत कार्यालय के कक्ष में सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने कहा कि लोकवाणी की यह कड़ी बहुत उपयोगी लगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं के लिए तरक्की के द्वार खुले हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ हुई है। आज की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी फायदेमंद है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिनसे महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई हैं। इन योजनाओं के चलते आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्रीय आय में भागीदारी निभा रही हैं। छठ पूजा समिति के सचिव श्री अभय नारायण ने कहा कि सभी लोगों को लोकवाणी के प्रसारण का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। आज की यह कड़ी बहुत उपयोगी रही। शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल की दिशा में महिलाओं को सशक्त बनाने की लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आज की कड़ी में दी गई। डॉक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकवाणी की इस कड़ी में महिलाओं के जन्म से लेकर रोजगार तक के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को मिली जो निसंदेह लाभकारी साबित होगी। जिला पंचायत के कक्ष में सामाजिक कार्यकर्ता श्री समीर, श्री देवेंद्र सिंह, श्री आशुतोष शर्मा, पूर्व पंच श्री अल्ताफ कुरैशी, पूर्व पार्षद श्री अखिलेश वाजपाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने लोकवाणी की इस कड़ी को तन्मयता से सुना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रेडियोवार्ता में ग्राम बेलगहना की सरस्वती से चर्चा की।
संबंधित खबरें
विश्राम गृह कोरिया में अधिकारियों की समीक्षा बैठक शुरू
अधिकारी विभागीय दौरों के दौरान आम जनता से संवाद बना के रखें राशन कार्ड के प्रकार और पात्रता बताने अवेरनेस कंपेन चलाएं राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम होना सुनिश्चित करें, कोई भी सदस्य छूटे नहीं , बैरासी में महिला ने नाम दर्ज न होने शिकायत की थी। विद्युत कनेक्शन जहां सम्भव […]
सांकरदाहरा छत्तीसगढ़ का दूसरा राजिम
तीन नदियों के संगम और आध्यात्मिक धरोहर का केंद्र रायपुर जनवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड में स्थित प्रसिद्ध सांकरदाहरा, आज न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ का दूसरा राजिम भी कहा जाने लगा है। शिवनाथ, डालाकस और कुर्रूनाला नदियों के संगम पर स्थित यह […]
7 टंकियों से आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई
अम्बिकापुर, दिसम्बर 2022/ नगर पालिक निगम की आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने बताया है कि कतकालो फिल्टर प्लांट से महामाया जीएसएलआर तक बिछाए गए प्योर वाटर राईजिंग मेन पाईपलाइन में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के कारण 17 दिसंबर 2022 को नगर निगम क्षेत्र के नवागढ़, महामाया, माखन बिहार, गांधीनगर, पटपरिया एवं पीजी कॉलेज पानी […]