मुंगेली 14 मार्च 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के अधिकारियों द्वारा राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बाड़ी योजना के तहत स्थापित गोठानों और वहां महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का नियमित जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस राजपूत ने कल 13 मार्च को जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम कुआ और खेढा पहुॅचकर स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए संचालित गतिविधियों की जायजा लिया। उन्होने ग्राम कुआ और खेढ़़ा के गौठान में मुर्गी पालन, वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन, मछली पालन, मिनी राईसमिल आदि आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं से आजीविका मूलक गतिविधियों से होने वाले आय के संबंध में जानकारी ली तथा विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
“यु आर द वन..ओ कका” याशिका बेटी की सुरीली इंग्लिश पोयम ने मोहा मुख्यमंत्री का मन
शासकीय योजनाओं को मधुर कविता में पिरो कर बिटिया ने दी प्यारी प्रस्तुति मुख्यमंत्री ने कहा- ये तो पूरी योजना बता दी ! आज मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मुख्यमंत्री का मन कक्षा सातवीं की छात्रा याशिका ने इंग्लिश पोयम “यु आर द वन..ओ कका” अपने प्यारे अंदाज़ में गाकर मोह लिया। […]
कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से लगेंगे शिविर
गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन मंे राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक एवं डेयरी कार्य में लगे किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से जिले में 18 स्थानों में शिविर लगेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं ने बताया […]
चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई
बिलासपुर, 06 फरवरी 2025/sns/- शांतिपूर्ण माहौल में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले के चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले और आस-पास के राजस्व जिलों की सीमाओं से छह माह […]