कोरबा मार्च 2022/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों की सहभागिता से गांवों व शहरों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया इत्यादि मच्छरों द्वारा फैलते हैं। उन्हांेने मच्छरों की बढ़ोतरी रोकने के लिए मार्च और अप्रैल महीने में सभी तालाबों में गंबूजिया और गुप्पी मछली छोड़ने को कहा है। उन्होंने मछली पालन विभाग से समन्वय कर गंबूजिया और गुप्पी मछली मछलियां प्राप्त कर तालाबोे में छोड़ने के निर्देश दिए है। उन्होंने मच्छरों को रोकने भवनों के दरवाजों व खिड़कियों में यथा संभव जाली लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक गंबूजिया मछली दिन में 300 लार्वा तक खा सकती है। इसलिए यह बायो वेक्टर नियंत्रण में प्रभावी होगा।
संबंधित खबरें
राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 09 अगस्त 2024/sns/- मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की सातवी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के संबंध […]
राज्यपाल श्री डेका भिलाई आयेंगे
दुर्ग अक्टूबर 2024 /sns/छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका भिलाई आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 21 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 3.20 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई पहुंचेंगे। वे यहाँ पर स्वच्छता वीर सम्मान समारोह […]
कमिश्नर डॉ अलंग 30 से रहेंगे संभाग के दौरे पर
विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के साथ ही लेंगे संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक अम्बिकापुर, नवम्बर 2022/ कमिश्नर डॉ संजय अलंग 30 नवम्बर से 5 दिसंबर 2022 तक सरगुज़ा संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण, विकास कार्यों का अवलोकन तथा संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियां को जरुरी निर्देश देंगे।प्राप्त जानकारी […]