छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ श्री राजपूत ने किया ग्राम जूनवानी, लोहदा

मुंगेली मार्च 2022 // जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत द्वारा शासन की विभिन्न विकासमूलक कार्यों एवं योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने लगातार जिले का भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में श्री राजपूत ने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम जूनवानी, लोहदा और पीपरलोड पहंुचकर शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी योजना के तहत् निर्मित गौठानों में स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत् वहां संचालित विकासमूलक कार्यों का निरीक्षण कर जाएजा लिया और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत संचालित कार्यों में मजदूरों की संख्या, मजदूरी भुगतान, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने इन ग्रामों के गौठानों में मुर्गीपालन, गोधन न्याय योजना के तहत् क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन, डबरी में मछली पालन व मिनी राईस मिल के कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत् चल रहे विभिन्न विकासमूलक कार्यों व नवीन ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से प्राप्त होने वाले आय की जानकारी ली। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को गौठानों में विभाग से संबंधित अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थवयवस्था को मजबूती प्रदान करने तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने जिले के गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने गौठानों में संचालित आर्थिक विकास के कार्यों में शामिल होकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *