बलौदाबाजार, मार्च 2022/राज्य शासन एवं कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध दामाखेड़ा मेला को और अधिक आकर्षक एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए जनसम्पर्क जनसंपर्क विभाग द्वारा जनसम्पर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं वीडियो चलचित्र का आयोजन किया जा रहा है। जो की पूरे मेले का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शनी को देखकर सरहाना कर रहे है। इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा फायदा है यह कि पहले जहां एक ही गांव के लोगो को शासन की योजनाओं की जानकारी मिलती थी।।वह अब इस तरह के मेले में आयोजित होने से एक ही स्थान में बहुत से गांव के ग्रामीणों को जानकारी मिल रही हैं। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, जल जीवन मिशन, सुराजी गांव नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका, ऐतिहासिक जीत को सलाम एवं अन्य प्रकार के ब्रोशर एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने एवं देखने पहुंचे कबीरधाम जिले अंतर्गत ग्राम बिरकोना निवासी लेखनि साहु ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंर्तगत गोबर खरीदने का निर्णय अपने आप मे एक ऐतिहासिक कदम है। इससे गावों के बहुत से लोगों को अतरिक्त आय का अर्जन हो रहा है। इसी प्रकार एक मेला में आये कोंडागांव निवासी बुलु राम यादव ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उनके द्वारा 20 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई। साथ ही मोहन राव,प्रशांत मानिकपुरी ने वीडियो चलचित्र की प्रशंसा की है।*तहसीलदार ने किया अवलोकन* इसके साथ ही सिमगा तहसीलदार बलराम तम्बोली एवं नायाब तहसीलदार यशवंत राज ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि यह प्रदर्शनी बेहद ही उपयोगी है। इसमें राज्यशासन के फ्लैगशिप योजनाओं की उत्कृष्ट जानकारी प्राप्त होती है। यह प्रतियोगी छात्रों के लिए भी बेहद उपयोगी है। सभी ग्रामीणों को अवश्य इसका अवलोकन कर लाभ उठाना चाहिए। उक्त प्रदर्शनी का आयोजन 14 से 17 फरवरी तक किया जाएगा।इस दौरान जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी राजू सिन्हा,जीतू सिंह उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
’’रजत होम्स’’ में मूलभूत सुविधाओं को लेकर बिल्डर की अनदेखी, निवासी पहुंचे जनदर्शन
अग्रसेन चौक डॉ. चौबे नर्सिंग होम के बगल में स्थित फूड जोन व अस्थाई दुकान में गैर कानूनी तरीके से हो रही है बिजली की चोरी-वृंदावन टावर अर्पाटमेंट की जल निकासी अव्यवस्था बनी पड़ोस के लिए समस्या नवीन पुलिया निर्माण तक, रवेलीडीह एवं पथरिया (डोम) के बीच के अस्थाई पुलिया को रखा जाए संरक्षित, क्षेत्रवासियों […]
राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनी किसानों का सहारा’
गरीबी और कर्ज के बोझ से मिला छुटकारा, दंतेवाड़ा, सितंबर 2022। जिले के दूरस्थ अंचलों के किसानों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। दन्तेवाड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम भैरबंद निवासी किसान श्री अजमन यादव ने योजना के तहत अपनी भूमि पर धान की […]
वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला में निःशुल्क मेगा हेल्थ शिविर एवं सोनोग्राफी कैम्प का हुआ आयोजन
कवर्धा, 20 जुलाई 2024/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर आज वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सोनोग्राफी कैम्प का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 75 गर्भवती […]