छत्तीसगढ़

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजनांतर्गत कलाकारों को प्रोत्साहन देने हेतु ब्लाक एवं जिला स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

बीजापुर मार्च 2022- राज्य शासन के निर्णयानुसार प्रदेश में कला एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संर्वधन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजनान्तर्गत कलाकारों को यथोचित प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करने के लिए राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर चयनित रामायण मंडलियों का ब्लाक स्तर में 21 से 24 मार्च क प्रतियोगिता होगी। इसके पश्चात चयनित ब्लाक स्तर के रामायण मंडलियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2 अप्रैल 2022 को होगी। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक होगी। जिले में ब्लाक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को नोडल अधिकारी तथा सम्बन्धित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *