मुंगेली 24 मार्च 2022 // प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों को पी.एम. किसान पोर्टल में 31 मार्च 2022 तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी.के. ब्यौहार ने बताया कि पी.एम.किसान योजना का लाभ सही पात्र कृषकों को देने एवं फर्जीवाडा को रोकने हेतु ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है । ई-केवाईसी करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in में अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र या संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर अपना ई-केवाईसी करा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले के कृषक मित्रों को भी लाभार्थी कृषकों का E-KYC कराने हेतु निर्देशित किया गया है। कृषक अधिक जानकारी हेतु अपने विकासखंड स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया तोंगपाल तहसील कार्यालय का शुभारंभ
अब तहसील संबंधी कार्यों के लिए तोंगपाल क्षेत्र वासियों की लम्बी दूरी तय करने की परेशानी खत्मसुकमा, अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के 10 नवीन अनुभाग और 25 नई तहसील का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने सुकमा जिले को भी तोंगपाल के रूप में […]
गांव में बह रहे ग्रेवाटर का सुरक्षित प्रबंधन- सोख्ता गड्ढा
जिले में अब तक 1037 सोख्ता गड्ढा बनकर तैयारस्थायित्व एवं सुजलाम अभियान अंतर्गत प्रत्येक हैंड पम्प में सोख्ता गड्ढा बनाने का लक्ष्यबीजापुर, जुलाई 2022- आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हैंड पम्पों के सामने […]
मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर, 10 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों कोे इस घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा […]