मुंगेली 24 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान के बदले अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत ग्राम स्तर और समिति स्तर पर कृषि पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 31 मार्च 2022 किया जाएगा। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत जिले को धान के बदले अन्य फसलों के अंतर्गत 20 हजार 456 हेक्टेयर रकबे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत खरीफ में कृषि एवं उद्यानिकी फसल उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष राशि नौ हजार रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2021 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, यदि वह धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता लगाता है अथवा वृक्षारोपण करता है, तो उसे प्रति एकड़ 10 हजार रुपए आदान सहायता राशि का प्रावधान है। वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को तीन वर्षों तक आदान सहायता राशि दी जाएगी। उन्होेंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक संगोष्ठी, कृषि पखवाड़ा, दीवारों पर नारे लेखन, कृषि साहित्य का वितरण किरने के भी निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों को दिया जाएगा कौशल विकास का प्रशिक्षण
जगदलपुर, अक्टूबर 2022/ दिव्यांगजनो को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण बालोद में स्थापित नेशनल हैन्डीकैप्ड फाइनेंस एण्ड डेवलपमेंट कार्पोरेशन स्वावलंबन केन्द्र में दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक एवं निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक ने जगदलपुर नगर निगम आयुक्त, बस्तर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित सभी जनपद […]
अहम को हटाकर आपसी समझौता से अपने मामले निपटायें
रायपुर 12 मार्च 2022/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में भी तहसील स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक आज वर्ष का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री यू.यू. […]
जल जीवन मिशन के तहत आयोजित हुआ पंप आपरेटर, प्लम्बर व इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ जल जीवन मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत केरा स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस प्रशिक्षण में 6 ग्राम पंचायत केरा, कटौद, मिस्दा, नगारीडीह, किरीत तथा मुड़पार के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्हें पम्प आपरेटर, प्लम्बर व इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया […]