मुंगेली 01 अप्रैल 2022// राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महात्मा गांधी नरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत मुंगेली जिले में लोकपाल के 01 पद पर नियुक्ति की जाएगी। राज्य महात्मा गांधी नरेगा कार्यालय द्वारा जिले में लोकपाल के 01 पद पर राज्य स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र 22 अप्रैल 2022 को शाम पांच बजे तक आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, विकास आयुक्त कार्यालय, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक-19, विकास भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ को प्रेषित कर सकते हैं। केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा भेजा गया आवेदन पत्र ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदक की आयु नियुक्ति के समय 66 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने बताया कि लोकपाल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन संबंधी प्रारूप, अर्हता एवं शर्तों की जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgstate.gov.in vkSj www.mgnrega.cg.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 जनवरी को
अम्बिकापुर/ जनवरी 2022/ उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन अम्बिकापुर ने बताया है कि 10 जनवरी 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट कैम्प में ड्रायवर-102 महतारी एंबुलेंस के रिक्त 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक […]
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया तीसरा दीक्षांत समारोह
जगदलपुर मार्च 2022/शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आज तीसरा दीक्षांत समारोह राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके की उपस्थिति में गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुश्री उइके ने 95 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 में उत्तीर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर […]
कलेक्टर रजत बंसल ने वन-टू-वन अधिकारियों से हुए रूबरू
बलौदाबाजार, जुलाई 2022/जिले के नये कलेक्टर रजत बंसल ने आते ही समस्त विभागों के जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर मौजूदा फ्लैगशिप के बारे में जानकारी प्राप्त किए। उन्होने वन-टू-वन अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होनें पहले संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं समस्त सीएमओ से मुखातिब हुए। साथ ही उन्होनें कल समय सीमा […]