छत्तीसगढ़

जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई

सुकमा, 05 अप्रैल 2022/ सुकमा जिले में गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2019 के अन्तर्गत नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 8 समूहों में समाहित 9 रेत खदानों की नीलीमी किया गया है। इन रेत खदानों के संचालन हेतु नियमानुसार ग्राम सभा/नगरीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। वर्तमान में 6 रेत खदानों में पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त कर उत्खनन योजना एवं पर्यावरण स्वीकृति में उल्लेखित निर्धारित मात्रा के अर्न्तगत नियमानुसार रेत खदान का संचालन किया जा रहा है। सुकमा जिले में संचालित रेत खदानों में वित्तीय वर्ष 2020-21 में रॉयल्टी राशि 25 लाख 60 हजार एवं वर्ष 2021-2022 में रॉयल्टी राशि 31 मार्च 2022 तक 12 लाख 97 हजार 600 प्राप्त हुई जिसे खनिज राजस्व मद में जमा करवाया गया।
वर्तमान में जिले में स्वीकृत खनिज साधारण रेत के 5 अस्थाई भण्डारण अनुज्ञा का विवरण इस प्रकार है – श्री विक्रम सिंह खत्री ग्राम केरलापाल तहसील सुकमा के खसरा क्रमांक 1108/1 कुल रकबा 1.760 हेक्टेयर पर 25 हजार मिट्रिक टन अवधि 3 वर्ष के लिए स्वीकृत है। श्री रफीक रहमान ग्राम ढोंढरा तहसील कोण्टा खसरा क्रमांक 156 रकबा 1.3930 हेक्टेयर क्षेत्र पर 5 हजार मिट्रिक टन 2 वर्ष के लिए स्वीकृत है। श्री टी विजेन्द्र सिंह ग्राम फंदीगुड़ा तहसील कोण्टा खसरा क्रमांक 543/2 रकबा 1.463 हेक्टेयर क्षेत्र पर 10 हजार मिट्रिक टन 2 वर्ष के लिए स्वीकृत है। श्री जी राजशेखर रेड्डी ग्राम ढोंढरा तहसील कोण्टा खसरा क्रमांक 123/3 रकबा 3 एकड़ हेक्टेयर क्षेत्र पर 10 हजार मिट्रिक टन 3 वर्ष के लिए स्वीकृत है। श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ग्राम ढोंढरा तहसील कोण्टा खसरा क्रमांक 340/4 रकबा 2.172 हेक्टेयर क्षेत्र पर 25 हजार मिट्रिक टन 3 वर्ष के लिए स्वीकृत है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में अवैध रेत परिवहन के 37 प्रकरण दर्ज कर आरोपित अर्थदण्ड की राशि 2 लाख 29 हजार 400 रुपए, अवैध रेत भण्डारण के 4 प्रकरण में 6 लाख रुपये की राशि खनिज राजस्व मद में जमा किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध रेत परिवहन के 37 प्रकरण दर्ज कर आरोपित अर्थदण्ड की राशि 3 लाख 50 हजार, अवैध रेत उत्खनन के 4 प्रकरण में 1 लाख 20 हजार रुपए, अवैध रेत भण्डारण के 3 प्रकरण में 11 लाख 41 हजार 650 रुपए खनिज राजस्व मद में जमा किया गया है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2021 22 में कुल 16 लाख 11 हजार 665 रुपए खनिज राजस्व में जमा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *