गौरेला पेंड्रा मरवाही, 07 अप्रैल 2022/ शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के अनुसार परीक्षा परिणाम की जानकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा, नेवसा तथा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिले कि वेबसाइट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in में अवलोकन कर सकते है। विद्यार्थी प्राप्तांक के संबंध में अपने दावा आपत्ति 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नगर पालिक आम निर्वाचन 2024-25राजनीतिक दलों की बैठक 14 अक्टूबर को
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2024/sns/ नगर पालिक आम निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य हेतु प्राप्त समय अनुसूची के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक 14 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया […]
शिशु संरक्षण माह 21 जनवरी से 21 फरवरी तकजिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष अभियानजिले के 1,10,359 बच्चों को विटामिन ए एवं 1,16,851 बच्चों को आयरन सिरप पिलाने का लक्ष्य
रायगढ़ जनवरी 2025/sns/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही 9 माह से […]
पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता
मार्च में 57 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 37 गिरफ्तार रायपुर, 26 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी […]